जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: पुंछ में बाढ़-भूस्खलन से 11 की मौत, कई लापता

Posted On:- 2026-07-19




पुंछ (वीएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसों में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

सुरनकोट तहसील सबसे ज्यादा प्रभावित
भारी बारिश का सबसे अधिक असर सुरनकोट तहसील में देखने को मिला। यहां कई मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। प्रशासन, पुलिस और सेना की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

लोअर मड़ा गांव में भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह मलबे में दब गया। इस हादसे में मकान मालिक मोहम्मद लतीफ और उनके परिवार के पांच सदस्य लापता हो गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं।

कई गांवों में तबाही
संगलेयानी गांव में मकान गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मरहोट गांव में इरम नाम की नाबालिग लड़की तेज बहाव वाले नाले में बह गई, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं धुंधक लठूंग पुल के पास एक नाले से एक अज्ञात महिला का शव भी बरामद किया गया।

नूनाबांडी गांव में मकान ढहने से 28 वर्षीय नाजिया कौसर की मौत हो गई। उनके पति मोहम्मद हफीज और दो से छह वर्ष की उम्र के तीन बच्चों को घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मड़ा गांव में मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश का अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मलबे से अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं, जबकि गांव में अभी भी छह लोगों के लापता होने की सूचना है।

अधिकारी मौके पर, राहत कार्य तेज
पुंछ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रशासन, पुलिस और सेना की टीमें प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। जिले में लगातार बारिश के चलते हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



Related News
thumb

पीएम मोदी को राहुल गांधी ने बताया युवा विरोधी प्रधानमंत्री

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 'सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री' बताते हुए परीक्षा पेपर लीक और छात्र संकट पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 152 ...


thumb

संसद घेरने चले कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों की पुलिस से हुई तीखी झड़प

संसद के मानसून सत्र के दौरान \'कॉकरोच जनता पार्टी\' (CJP) के प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे और पुलिस से झड़प हुई, जिसके बाद संसद भवन के गेट बंद कर...


thumb

डीसीजीआई ने जापान कंपनी की क्यूडेंगा को मंज़ूरी दी, भारत को मिली पह...

भारत में डेंगू अब भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है और हर साल इसके हज़ारों मामले सामने आते हैं। नेशनल वेक्टर बॉर्न डिज़ीज़ कं...


thumb

नीट और राम मंदिर चढावा चोरी विवाद: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र ...

विपक्ष के NEET पेपर लीक और राम मंदिर विवाद को लेकर हंगामे के बीच संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।


thumb

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच में हो पारदर्शिता,सुप्रीम कोर्ट ने नई एस...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लखनऊ के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (IGP) और दो सीनियर इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अधिकारी SIT का हिस्सा थे, और पूछा ...


thumb

जेपी नड्डा ने सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों से की...

।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों से अपना धरना समाप्त कर स्थिति सामान्य कर...