मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Posted On:- 2026-07-20




नई दिल्ली (वीएनएस)। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक महीने में भारत को हासिल हुई उपलब्धियों की बात की है। संसद के बाहर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है। इस दौरान, पीएम मोदी ने इशारों में राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

पीएम मोदी ने कहा, मानसून का अभी कुछ लाभ नजर आ रहा है और मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है। मानसून हो या मानसून सत्र, दोनों सक्रिय हैं तो बहुत ही फायदेमंद होते हैं। दोनों जब फायदेमंद होते हैं तो देश और जीव मात्र का कल्याण होता है। हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे, और मानसून सत्र भी फायदेमंद साबित हो। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है।

चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो या अंतरिक्ष, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं। पिछले साल मानसून सत्र के ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर पहुंचा था। परसों भारत का एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व के कम ही देश हैं, जहां इस प्रकार प्राइवेट साहस हुए हैं और भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। यह बड़ी सफलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्काईरूट स्टार्टअप में काम करने वाले नौजवानों की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। ऐसे नौजवानों ने यह काम करके दिखाया है। मैं किसी 56 साल के नौजवान (राहुल गांधी) की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि देश के 28 साल के औसत उम्र के नौजवानों ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ा है।

पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ऐसे क्षण भारत को आत्मविश्वास से भर देते हैं। विश्व में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य और सर्वस्वीकृत बनता जाता है। यह संयोग नहीं, बल्कि संदेश है और यह संदेश मजबूत है। हमारे देश के युवाओं की क्षमता और आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम है। इससे बड़ा संदेश देश के लिए और बड़ा परिणाम नहीं दे सकता।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जो रिफॉर्म एक्सप्रेसवे पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है, उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं।



Related News
thumb

जंतर-मंतर पर झड़प से आहत खड़गे ने जन्मदिन नहीं मनाने का किया ऐलान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। ...


thumb

पीएम मोदी को राहुल गांधी ने बताया युवा विरोधी प्रधानमंत्री

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 'सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री' बताते हुए परीक्षा पेपर लीक और छात्र संकट पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 152 ...


thumb

संसद घेरने चले कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों की पुलिस से हुई तीखी झड़प

संसद के मानसून सत्र के दौरान \'कॉकरोच जनता पार्टी\' (CJP) के प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे और पुलिस से झड़प हुई, जिसके बाद संसद भवन के गेट बंद कर...


thumb

डीसीजीआई ने जापान कंपनी की क्यूडेंगा को मंज़ूरी दी, भारत को मिली पह...

भारत में डेंगू अब भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है और हर साल इसके हज़ारों मामले सामने आते हैं। नेशनल वेक्टर बॉर्न डिज़ीज़ कं...


thumb

नीट और राम मंदिर चढावा चोरी विवाद: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र ...

विपक्ष के NEET पेपर लीक और राम मंदिर विवाद को लेकर हंगामे के बीच संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।


thumb

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच में हो पारदर्शिता,सुप्रीम कोर्ट ने नई एस...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लखनऊ के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (IGP) और दो सीनियर इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अधिकारी SIT का हिस्सा थे, और पूछा ...