सीजी व्यापम ने जारी किया नया लिंक, अब ऐसे मिलेगा रुका हुआ परीक्षा शुल्क

Posted On:- 2026-07-21




रायपुर(वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष लिंक जारी किया है, जिनका परीक्षा शुल्क अब तक वापस नहीं हो सका है। तकनीकी कारणों से जिन उम्मीदवारों के खातों में रिफंड नहीं पहुंचा, वे अब अपने प्रोफाइल में जाकर बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। 

तकनीकी कारणों से रुका था रिफंड

मंडल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, उनके आवेदन शुल्क की वापसी की प्रक्रिया जारी है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से प्राप्त होता है और उसी माध्यम से वापस किया जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की समय सीमा समाप्त होने या तकनीकी त्रुटियों के कारण राशि संबंधित खातों में वापस नहीं पहुंच सकी। इसी समस्या को दूर करने के लिए अभ्यर्थियों के प्रोफाइल में विशेष लिंक उपलब्ध कराया गया है।

अब क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों का रिफंड लंबित है, उन्हें अपने प्रोफाइल में उपलब्ध लिंक पर जाकर सही बैंक खाते का विवरण दर्ज करना होगा। बैंक विवरण अपडेट होने के बाद मंडल राशि वापस करने की प्रक्रिया पूरी करेगा।

सरकार ने बदली थी परीक्षा शुल्क व्यवस्था

पूर्ववर्ती  सरकार ने व्यापम और पीएससी की सभी परीक्षाओं को निशुल्क कर दिया था। वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। अब सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क लिया जाता है। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाता है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें शुल्क वापसी का लाभ नहीं मिलता। 

साइबर कैफे से आवेदन करने वालों के लिए जरूरी जानकारी

व्यापम ने पहले भी स्पष्ट किया था कि कई अभ्यर्थी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवार, साइबर कैफे के माध्यम से आवेदन भरते हैं। कई बार आवेदन शुल्क भी कैफे संचालक अपने बैंक खाते से जमा कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आवेदन शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाता है, जिससे भुगतान किया गया था। इसलिए यदि फीस किसी अन्य व्यक्ति के खाते से जमा की गई है, तो रिफंड भी उसी खाते में पहुंचेगा।

क्या करें अभ्यर्थी?

जिन अभ्यर्थियों को अब तक आवेदन शुल्क वापस नहीं मिला है, वे अपने प्रोफाइल में उपलब्ध विशेष लिंक के माध्यम से बैंक विवरण अपडेट करें और मंडल की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।



Related News
thumb

समय सीमा बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की प्रगति ...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...


thumb

जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने हर आवेदन को गंभीरता...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं ...


thumb

ऑनलाइन सुरक्षा का मजबूत कवच : बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधि...

जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...


thumb

सिंगरौली के किसान ने उठाई आधुनिक राह, इस बार खरीफ में करेंगे नैनो ड...

बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल : ग्राम अक्तवार व घघरा के सार्वजनि...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...


thumb

गरियाबंद में प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...