रायपुर(वीेएऩएस)। जैन समाज के लिए आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख पर्व चातुर्मास इस वर्ष राजधानी रायपुर के विवेकानंद नगर में भव्य भक्तिमय माहौल में आयोजित होगा। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक समाज एवं चातुर्मास समिति की ओर से 22 जुलाई बुधवार को परम पूज्य मुनि श्री संवेगरत्न सागरजी म.सा. आदि ठाणा-5 का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश कराया जाएगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लूणीया ने बताया कि सुबह 7:30 बजे सदर बाजार स्थित श्री ऋषभदेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विवेकानंद नगर पहुंचेगी। श्रद्धालु मंगल गीत, धर्मध्वजा और भक्ति भाव के साथ मुनिराज का मंगल प्रवेश कराएंगे।
चातुर्मास समिति के महासचिव सुरेश बरडिया ने बताया कि चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:45 बजे से श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय, विवेकानंद नगर में नियमित प्रवचन होंगे। मुनि श्री संवेगरत्न सागरजी अपने प्रवचनों में धर्म, संयम, सदाचार और आत्मकल्याण का संदेश देंगे।
चातुर्मास समिति ने जैन समाज सहित सभी धर्मप्रेमियों से सहपरिवार उपस्थित होकर चातुर्मास मंगल प्रवेश एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक समाज एवं चातुर्मास समिति (अंतर्गत श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट, रायपुर) द्वारा विवेकानंद नगर में आयोजित किया जा रहा है।
चातुर्मास के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन
चातुर्मास के सफल आयोजन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया गया। चातुर्मास समिति का अध्यक्ष जसराज लूणीया,महासचिव सुरेश बरडिया,कोषाध्यक्ष मोती सराफ को बनाया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं ...
जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...
बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...