किसानों को उद्यानिकी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक कराने की अपील

Posted On:- 2026-07-21




रायपुर(वीएनएस)। खरीफ मौसम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की अधिसूचना छत्तीसगढ़ में लागू कर दी गई है। इसके तहत महासमुंद जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों से 31 जुलाई 2026 तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है।

सहायक संचालक उद्यान श्री पायल साव ने बताया कि योजना के अंतर्गत टमाटर, बैंगन, अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक जैसी अधिसूचित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया जा सकता है। जिले के इच्छुक ऋणी एवं अऋणी किसान निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने निकटतम सहकारी बैंक, वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं।

योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए किसान बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री रंजीत कुमार साहू के मोबाइल नंबर 90396-56263 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने विकासखंड के उद्यानिकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जिले में महासमुंद विकासखंड के लिए उद्यान विकास अधिकारी श्री नोहर सिंह निषाद (70671-55003) एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री रेवती रमन पटेल (88158-80337), बागबाहरा के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी सुश्री घनिता पटेल (62654-27233), पिथौरा के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री कैलाश कुमार नायक (90983-48534) तथा बसना विकासखंड के लिए श्री उपेन्द्र कुमार नाग (81203-79902) एवं सरायपाली विकासखंड के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री गुरुदत्त यदु (91318-33408) एवं श्री लामेन्द्र सिंह (79998-00645) द्वारा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराएंगे।



Related News
thumb

समय सीमा बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की प्रगति ...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...


thumb

जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने हर आवेदन को गंभीरता...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं ...


thumb

ऑनलाइन सुरक्षा का मजबूत कवच : बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधि...

जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...


thumb

सिंगरौली के किसान ने उठाई आधुनिक राह, इस बार खरीफ में करेंगे नैनो ड...

बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल : ग्राम अक्तवार व घघरा के सार्वजनि...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...


thumb

गरियाबंद में प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...