खरीफ फसलों के लिए किसानों को उपलब्ध कराएं सभी प्रकार की सुविधा : कलेक्टर

Posted On:- 2026-07-21




गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को समय-सीमा से संबंधित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे कि शासन के मंशानुरूप आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। कलेक्टर उइके ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार, सीएम हेल्पलाईन, पीजी ऑनलाईन पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन तथा उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सभी प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में उइके ने जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बचे हुए लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने को कहा। इस मौके पर कलेक्टर ने भारत सरकार के पीजी ऑनलाईन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों की निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विशेष प्राथमिकता के साथ पीजी ऑनलाईन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस्ड बायोमैट्रिक उपस्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सुबह 10 बजे कार्य में उपस्थिति के दौरान तथा शाम 05.30 बजे कार्यालय छोड़ते वक्त अनिवार्य रूप से अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

बैठक में उइके ने कलेक्टर बीएस उइके ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉकवार एग्री स्टैक पंजीयन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए लंबित पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। सहकारी क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण, वितरण एवं उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। खरीफ वर्ष 2026 के लिए बीज भंडारण एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों से सभी संबंधित जानकारी अद्यतन रखने तथा निर्धारित समयावधि में लंबित कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




Related News
thumb

समय सीमा बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की प्रगति ...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...


thumb

जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने हर आवेदन को गंभीरता...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं ...


thumb

ऑनलाइन सुरक्षा का मजबूत कवच : बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधि...

जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...


thumb

सिंगरौली के किसान ने उठाई आधुनिक राह, इस बार खरीफ में करेंगे नैनो ड...

बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल : ग्राम अक्तवार व घघरा के सार्वजनि...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...


thumb

गरियाबंद में प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...