जनसुनवाई : कलेक्टर ने प्राप्त 39 शिकायतों पर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

Posted On:- 2026-07-21




गरियाबंद (वीएनएस)। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर द्वारा जनदर्शन का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं दूर-दराज इलाकों से पहुंचकर लोगों ने जनदर्शन में कलेक्टर बीएस उइके को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा। आज जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर उइके ने आवेदनों को संज्ञान में लेकर आवश्यक निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में ग्राम बेलटूकरी की शिवकुमारी साहू ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन सौंपा।

इसी प्रकार ग्राम कोसमी के हरक राम यादव ने पीएम आवास की सूची में नाम जुड़वाने के लिए, ग्राम कुम्हड़ईकला के अन्तोराम माली ने भूमि सीमांकन के संबंध, ग्राम सड़क परसुली के बलदेव राम साहू ने शौचालय निर्माण के बकाया राशि को दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर उइके ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

समय सीमा बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की प्रगति ...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...


thumb

जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने हर आवेदन को गंभीरता...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं ...


thumb

ऑनलाइन सुरक्षा का मजबूत कवच : बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधि...

जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...


thumb

सिंगरौली के किसान ने उठाई आधुनिक राह, इस बार खरीफ में करेंगे नैनो ड...

बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल : ग्राम अक्तवार व घघरा के सार्वजनि...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...


thumb

गरियाबंद में प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...