पीएम श्री नवोदय विद्यालय ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रसारित खबरों के संबंध में दी तथ्यात्मक जानकारी

Posted On:- 2026-07-22




बीजापुर (वीएनएस)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर विद्यालय के संबंध में प्रसारित की जा रही भ्रामक एवं असत्य खबरों का आधिकारिक रूप से खंडन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि 20 एवं 21 जुलाई 2026 को विभिन्न समाचार माध्यमों, वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित समाचार तथ्यहीन, भ्रामक तथा वास्तविक स्थिति से पूरी तरह विपरीत हैं।

विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि उक्त समाचारों का वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है तथा इनकी किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे निराधार समाचारों से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और संस्था की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में कक्षा 12वीं की विज्ञान एवं गणित संकाय की बोर्ड कक्षाओं की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है। वाणिज्य संकाय में केवल अर्थशास्त्र विषय के एक शिक्षक की नियुक्ति शेष है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं का संचालन नियमित एवं व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक समाचार पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत एवं आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।




Related News
thumb

बेटियां बनेंगी स्वावलंबी: किशोरी बालिकाओं को दिए गए आत्मरक्षा के गुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर...


thumb

सीईओ विनय ने परसाही नाला व अमलीपाली में निर्माणाधीन आवासों, सेग्रीग...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम ने जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाही नाला एवं अमलीपाली में प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

महतारी वंदन योजना से बदली शकुंतला महंत की जिंदगी, मनिहारी स्टोर से ...

महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का सही उपयोग कर कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यव...


thumb

कलेक्टर महोबे के निर्देशन में 10 लाख 30 हजार से अधिक पौधों का होगा ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में इस मानसून 10 लाख 30 हजार 102 पौधों के वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


thumb

बालोद जिले में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बालोद जिले के आम नागरिकों के जीवन में उजियारा फैलाने के साथ-साथ आर्थिक...


thumb

’’स्वतंत्रता दिवस’’ समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक 27 को

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को ’’स्वतंत्रता दिवस’’ समारोह जिले में गरिमा पूर्वक मनाये जाने के सबंध में आवश्यक तैयारी एवं विचार ...