आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-07-22




अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला आबकारी अधिकारी एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त अम्बिकापुर के अन्तर्गत साकिन ग्राम जमगंवा, थाना दरिमा निवासी पुरषोत्तोम चौहान के कब्जे से गोवा व्हिस्की 102 पाव प्रत्येक पाव की क्षमता 180 ML मात्रा 18.360 ली. मध्यप्रदेश प्रांत का एवं एक पाव लंदन प्राइड वोदका क्षमता 180 ML, माउन्ट 6000 बीयर 04 नग केन मात्रा 2.0 लीटर कुल मात्रा 20.540 लीटर विदेशी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 59 (क), 36 के तहत् गैरजमानतीय अपराध होने पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर गिरपतार किया गया एवं न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रिया गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक पुन्ना लाल जायसवाल, आबकारी आरक्षक सौरभ जायसवाल, महिला नगर सैनिक गीता सिंह, नगर सैनिक राकेश चौबे एवं अजीत तिर्की का योगदान रहा।



Related News
thumb

बेटियां बनेंगी स्वावलंबी: किशोरी बालिकाओं को दिए गए आत्मरक्षा के गुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर...


thumb

सीईओ विनय ने परसाही नाला व अमलीपाली में निर्माणाधीन आवासों, सेग्रीग...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम ने जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाही नाला एवं अमलीपाली में प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

महतारी वंदन योजना से बदली शकुंतला महंत की जिंदगी, मनिहारी स्टोर से ...

महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का सही उपयोग कर कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यव...


thumb

कलेक्टर महोबे के निर्देशन में 10 लाख 30 हजार से अधिक पौधों का होगा ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में इस मानसून 10 लाख 30 हजार 102 पौधों के वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


thumb

बालोद जिले में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बालोद जिले के आम नागरिकों के जीवन में उजियारा फैलाने के साथ-साथ आर्थिक...


thumb

’’स्वतंत्रता दिवस’’ समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक 27 को

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को ’’स्वतंत्रता दिवस’’ समारोह जिले में गरिमा पूर्वक मनाये जाने के सबंध में आवश्यक तैयारी एवं विचार ...