जशपुर (वीएनएस)। जशपुर नगर पालिका में शुक्रवार को उस समय प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई, जब एसडीएम के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) योगेश्वर उपाध्याय के कार्यालय को सील कर दिया गया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सील किए जाने की कार्रवाई के बाद नगर पालिका और जिला प्रशासन में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सीएमओ के कार्यालय से अनुपस्थित रहने की बात सामने आ रही थी। साथ ही यह भी चर्चा है कि उच्च अधिकारियों द्वारा किए गए फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया जा रहा था। हालांकि, इन दावों की अब तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कार्यालय सील किए जाने के बाद वहां लगाए गए सीलिंग नोटिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
फिलहाल प्रशासन ने कार्यालय सील करने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में कार्रवाई के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सामने आ सकेगी।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार...
कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से अत्याधुनिक ब्लड सेंटर के संचालन के ल...
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन बिलासपुर की सक्रिय पहल और विभ...
छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने गुरुवार को कोंडागांव स्थित शिल्पनगरी का दौरा कर शिल्पकारों से आत्मीय संवा...
कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSM) के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 27 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में ...
जिले के खोंगसरा स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को शीघ्र ही नए और आधुनिक छात्रावास भवन की सुविधा मिलने जा रही है।