कोटवार या उनके उत्तराधिकारी नहीं जता सकेंगे कोटवारी जमीन पर मालिकाना हक : हाईकोर्ट

Posted On:- 2026-07-24




बिलासपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की पूर्णपीठ (फुल बेंच) ने कोटवारी (कोतवाली) सेवा भूमि को लेकर बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जमींदारी उन्मूलन से पहले मालगुजारों या जमींदारों द्वारा सेवा के बदले कोटवारों को दी गई जमीन पर कोटवार या उनके उत्तराधिकारी मालिकाना हक का दावा नहीं कर सकते।

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली फुल बेंच ने अपने फैसले में कहा कि ऐसी भूमि का स्वरूप सेवा भूमि का ही रहेगा और इसे भूस्वामी अधिकार वाली संपत्ति नहीं माना जाएगा।

सेवा के लिए दी गई थी जमीन
हाईकोर्ट ने कहा कि कोटवारी भूमि का उद्देश्य केवल कोटवारों को गांव और राजस्व संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए सुविधा उपलब्ध कराना था। इसलिए केवल लंबे समय तक कब्जा रहने या उत्तराधिकार के आधार पर इस भूमि पर स्वामित्व का अधिकार स्थापित नहीं किया जा सकता।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सेवा भूमि से जुड़े विवादों का निपटारा संबंधित कानूनों और राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही किया जाएगा।

हजारों मामलों पर पड़ेगा असर
हाईकोर्ट का यह फैसला प्रदेशभर में लंबित कोटवारी जमीन से जुड़े स्वामित्व विवादों पर व्यापक प्रभाव डाल सकता है। माना जा रहा है कि यह निर्णय भविष्य में ऐसे मामलों के लिए महत्वपूर्ण कानूनी मिसाल बनेगा और राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ अधीनस्थ न्यायालयों को भी स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करेगा।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले के बाद सेवा भूमि पर मालिकाना हक से जुड़े दावों की सुनवाई में इस निर्णय का व्यापक रूप से हवाला दिया जाएगा।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत : महज 8 दिनों में सुधरा ह...

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन बिलासपुर की सक्रिय पहल और विभ...


thumb

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष ने शिल्पनगरी में 40 शिल्...

छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने गुरुवार को कोंडागांव स्थित शिल्पनगरी का दौरा कर शिल्पकारों से आत्मीय संवा...


thumb

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक 27 को

कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSM) के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 27 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में ...


thumb

पीएम जनमन योजना के तहत बन रहा नया छात्रावास, 15 अगस्त तक पूर्ण करने...

जिले के खोंगसरा स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को शीघ्र ही नए और आधुनिक छात्रावास भवन की सुविधा मिलने जा रही है।


thumb

सामुदायिक डबरी से आई समृद्धि की बयार : जल संचयन के साथ खुले आजीविका...

जिले के विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव कर्रा के मजौलीपारा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सामुद...


thumb

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) से कोदो की खेती बनी आय का बे...

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के माध्यम से सरगुजा जिले में किसानों को परंपरागत खेती के साथ फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा...