जशपुर के दिव्यांगजनों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार और पुनर्वास, सरकार देगी आवास सहित पूरी सुविधा

Posted On:- 2026-07-24




जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सेरेब्रल पाल्सी, स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, न्यूरोलॉजिकल एवं अस्थि बाधित दिव्यांगता से ग्रस्त ऐसे व्यक्ति, जिन्हें कृत्रिम अंग, ऑर्थोटिक उपकरण, विशेष सहायक उपकरण एवं फिजियोथेरेपी की आवश्यकता है, उन्हें रायपुर स्थित शासन द्वारा संचालित विशेषीकृत अत्याधुनिक निःशुल्क पुनर्वास संस्थान फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर च्त्त्ब् एवं सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब, माना कैंप में भर्ती कराकर उपचार कराया जाएगा।

विभाग के अनुसार उपचार के दौरान मरीज के साथ जाने वाले एक सहयोगी को भी निःशुल्क आवास दिया जाएगा। यहां विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट और अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से निःशुल्क उपचार एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध है।

उप संचालक, समाज कल्याण जिला जशपुर ने बताया कि उपचार हेतु पात्र एवं इच्छुक दिव्यांगजन-अभिभावक अपने चिकित्सकीय दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन दिवस एवं समय पर जिला समाज कल्याण कार्यालय जशपुर में संपर्क कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य जिले के जरूरतमंद दिव्यांगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...


thumb

कलेक्टर व्यास ने महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय व स्वामी आत्मान...

जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


thumb

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6 वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...