प्रधान का इस्तीफा संयुक्त विपक्ष की जीत और मोदी के हठ की हार : खरगे

Posted On:- 2026-07-25




नई दिल्ली (वीएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, उनके परिवार के सदस्यों और संयुक्त विपक्ष की जीत करार देते हुए कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई अभी जारी रहेगी।

श्री खरगे ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा भारत के 'छात्रों की गूँज' आखिरकार अहंकारी सत्ता की दहलीज तक पहुंच गई है। ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए देशभर में आवाज उठाई। ये सत्य की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हठ की हार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उन परिवारों की भी जीत है, जिन्होंने सरकार की कथित भ्रष्ट व्यवस्था के कारण अपने बच्चों को खोया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अब बारी है मोदी जी को देश की युवा पीढ़ी से माफी मांगने की और जिन्होंने उन पर लाठी-डंडे तथा पैलेट गन चलवाई है, उन पर कठोर कार्रवाई करने की।

पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह भारत के युवाओं की ऐतिहासिक जीत है और छात्रों की ताकत ने अयोग्य, भ्रष्ट और दोषी शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक के बाद से ही कांग्रेस, विशेषकर राहुल गांधी, लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे और पूरा विपक्ष जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट होकर आंदोलन चला रहा था।

श्री वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की अन्य मांगें में छात्रों पर हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा और प्रधानमंत्री की ओर से छात्रों से माफी, अब भी बरकरार हैं। शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार, छात्रों पर बढ़ते दबाव को कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।



Related News
thumb

आंदोलन खत्म होने पर दीपके ने कहा,३७ दिन बहुत मुश्किल भरा दौर रहा

अभिजीत दिपके ने आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब कोई घबराहट नहीं है। उन्होंने इस 37 दिनों के प्रदर्श...


thumb

कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कल्पना से ...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई दुश्मन की कल्पना से परे होगी। ऑप...


thumb

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा म...

नीट यूजी विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के वि...


thumb

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का बड़ा फैसला, 2028 में नह...

चुनावी मैदान से हटने की सिद्दारमैया की घोषणा भविष्य की रणनीति और पार्टी संगठन में शक्ति संतुलन के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। राजनीति मे...


thumb

माई भारत प्लेटफार्म से जुड़े 2.3 करोड़ युवा,विकसित गांव संवाद में पीए...

विकसित गांव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम मोदी का संबोधन शासन की समावेशी नीतियों और युवाओं की नेतृत्व क्षमता का प्रभावी विश्लेषण प्रस्तुत करता है।


thumb

कामनवेल्थ गेम्स-26: ऋषिकांत सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन, स्नेैच में न...

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में ऋषिकांत सिंह ने 60 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर भारतीय खेलों में एक नया अध्याय जोड़ा है