कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री सिंह ने वीर शहीदों को किया नमन

Posted On:- 2026-07-26




नई दिल्ली (वीएनएस)। कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को नमन किया। दोनों नेताओं ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का शौर्य सदैव देश के लिए प्रेरणा और राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर पूरा राष्ट्र भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले वीर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि कठिनतम परिस्थितियों में भी सैनिकों ने जिस वीरता का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के प्रति देश सदैव ऋणी रहेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना का साहस, त्याग और अटूट संकल्प देश की युवा पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 1999 में भारतीय सेना ने लगभग तीन महीने तक चले भीषण संघर्ष के बाद कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों को खदेड़कर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इसी वीरता और बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 26 जुलाई को पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।



Related News
thumb

आंदोलन खत्म होने पर दीपके ने कहा,३७ दिन बहुत मुश्किल भरा दौर रहा

अभिजीत दिपके ने आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब कोई घबराहट नहीं है। उन्होंने इस 37 दिनों के प्रदर्श...


thumb

कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कल्पना से ...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई दुश्मन की कल्पना से परे होगी। ऑप...


thumb

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा म...

नीट यूजी विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के वि...


thumb

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का बड़ा फैसला, 2028 में नह...

चुनावी मैदान से हटने की सिद्दारमैया की घोषणा भविष्य की रणनीति और पार्टी संगठन में शक्ति संतुलन के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। राजनीति मे...


thumb

माई भारत प्लेटफार्म से जुड़े 2.3 करोड़ युवा,विकसित गांव संवाद में पीए...

विकसित गांव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम मोदी का संबोधन शासन की समावेशी नीतियों और युवाओं की नेतृत्व क्षमता का प्रभावी विश्लेषण प्रस्तुत करता है।


thumb

कामनवेल्थ गेम्स-26: ऋषिकांत सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन, स्नेैच में न...

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में ऋषिकांत सिंह ने 60 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर भारतीय खेलों में एक नया अध्याय जोड़ा है