लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल

Posted On:- 2026-07-27




नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के खिलाफ कई सप्ताह तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। शून्यकाल के दौरान सदन में जारी विपक्ष सदस्यों के हंगामे के बीच मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया। इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने सदन की मेज थपथपाते हुए अपना समर्थन दिया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने विधेयक पर संशोधन प्रस्तुत करने के लिए दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा, यह महत्वपूर्ण विधेयक है। इससे सदन और देश की मंशाओं पर व्यापक चर्चा होगी। सभी दल के लोग इस विषय पर बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। ये सुधार का प्रथम कदम है।

स्पीकर ने आगे कहा, मैं सोचता हूं कि सदन में इस विधेयक पर चर्चा हो। सभी इस पर अपने मत व्यक्त करें, ताकि किस तरीके से हम देश के अंदर पेपर लीक को रोकने का एक समुचित कदम उठा सकें। इसी बीच, विपक्ष की नारेबाजी और हंगामा बरकरार रहा। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा, इस विषय पर बोलने का आपको (विपक्षी सदस्यों को) बोलने का पर्याप्त समय दिया जाएगा। सदन की जितनी सहमति होगी, उतना समय इस विधेयक पर चर्चा के लिए दिया जाएगा। मेरा आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सदन का सहयोग करें और चर्चा करें।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों से कहा, आप बहुत दिन से इस विषय पर चर्चा की मांग कर रहे थे। इस पर आज चर्चा है। विधेयक के अलावा आप जो भी सुझाव देंगे, निश्चित रूप से उन सुझावों पर सरकार अमल लाने का प्रयास करेगी। यही लोकतंत्र है, जहां सबके मत और विचार आएं। लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में मैं सदन से अपेक्षा करता हूं कि नारेबाजी और तख्तियां दिखाने की जगह चर्चा करें।

स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।



Related News
thumb

आंदोलन खत्म होने पर दीपके ने कहा,३७ दिन बहुत मुश्किल भरा दौर रहा

अभिजीत दिपके ने आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब कोई घबराहट नहीं है। उन्होंने इस 37 दिनों के प्रदर्श...


thumb

कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कल्पना से ...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई दुश्मन की कल्पना से परे होगी। ऑप...


thumb

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा म...

नीट यूजी विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के वि...


thumb

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का बड़ा फैसला, 2028 में नह...

चुनावी मैदान से हटने की सिद्दारमैया की घोषणा भविष्य की रणनीति और पार्टी संगठन में शक्ति संतुलन के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। राजनीति मे...


thumb

माई भारत प्लेटफार्म से जुड़े 2.3 करोड़ युवा,विकसित गांव संवाद में पीए...

विकसित गांव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम मोदी का संबोधन शासन की समावेशी नीतियों और युवाओं की नेतृत्व क्षमता का प्रभावी विश्लेषण प्रस्तुत करता है।