यह अभियान 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी, 2027 तक चलेगा। उन्होंने कहा, 650वीं जयंती समारोह के तहत पहला कार्यक्रम 28 जुलाई को होगा, जब वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी जन्मस्थली की मिट्टी से भरे 131 कलशों का पूजन किया जाएगा। 29 जुलाई को पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन पवित्र कलशों को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता रवाना करेंगे। चुघ ने कहा, गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर गुरु रविदास जयंती तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से गुरु रविदास जी के बेगमपुरा दर्शन और सामाजिक समरसता का संदेश देश के हर गांव और हर घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर के बीच गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की मिट्टी से भरे 131 कलश देशभर के 21,000 स्थानों तक पहुंचेंगे।
वहीं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 51,000 मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाराणसी के गंगा घाटों पर योगी आदित्यनाथ और नितिन नवीन की उपस्थिति में ऐतिहासिक दीपमाला का आयोजन भी किया जाएगा। चुघ ने कहा, बेगमपुरा यानी दुख और चिंता से मुक्त समाज की उनकी परिकल्पना तथा आदर्श समाज का उनका दर्शन हर गांव और हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
इसके लिए देशभर के धार्मिक प्रवचनकर्ताओं, कथावाचकों, कीर्तन मंडलियों और भजन गायकों से भी व्यापक संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 15 जनवरी तक भाजपा के कार्यकर्ता और नेता देशभर में संतों एवं धार्मिक नेताओं से मिलकर गुरु रविदास के विचारों का प्रचार-प्रसार करेंगे। भाजपा पांच अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर से वाराणसी तक एक माह की यात्रा भी निकालेगी। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिकाचुघ ने कहा, इसके बाद जालंधर से शुरू होने वाली राष्ट्रव्यापी यात्रा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी जन्मस्थली पर संपन्न होगी।
जलवायु परिवर्तन के कारण वर्ष 2050 तक सालाना लगभग 4.30 लाख अतिरिक्त मौतें होने की आशंका है, जिनमें से अधिकांश गरीब देशों में होंगी। क्लाइमेट इम्पैक्...
बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस अभय आहूजा की बेंच ने गडकरी को यह मुकदमा दायर करने की मंज़ूरी तब दी जब उनके वकील संदीप एस. लड्डा ने दलील...
CJP ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी FIR वापस नहीं ली गईं और हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो...
संसद में नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण गतिरोध बरकरार रहा, जिससे लोक परीक्षा (अनुचित साधन न...
नीट परीक्षा घोटाले और व्यापक छात्र विरोध के बाद शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में वापसी पर आत्मविश्वास दिखाया।