जशपुरनगर (वीएनएस)। नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में थाना जशपुर चौकी आरा में विधिक साक्षरता शिविर 26.07.2026 को किया गया।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के द्वारा प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला एवं प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास आरा में विधिक जागरूकता, बाल विवाह, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल श्रम, साइबर फ्रॉड, मोटर यान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को संविधान एवं कानून की मूलभूत जानकारी प्रदान करते हुए विधि की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, न्याय और अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है जिसके लिए कानून की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। बलराम कुमार देवांगन, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुनकुरी एवं सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर के द्वारा भी विधिक साक्षरता, नशा मुक्ति, बाल श्रम, साइबर फ्रॉड, मोटर यान, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, शिक्षा का अधिकार, गुड टच एवं बैड टच घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण के बारे में विद्यार्थियों जानकारी दी।
उक्त साक्षरता शिविर में प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला के लगभग 55, प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास आरा के 50 विद्यार्थी, शिक्षक तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,
कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...
विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...