कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

Posted On:- 2026-07-28




जशपुरनगर (वीएनएस)। लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। लगभग 39.76 करोड़ रुपए की लागत से किए जा रहे इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद मार्ग की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी। 

लोक निर्माण विभाग के अनुसार बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए शासन द्वारा 39.76 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए 30 सितंबर 2025 को मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर को कार्यादेश जारी किया गया था तथा कार्य पूर्ण करने के लिए अक्टूबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। विभाग ने बताया कि वर्तमान में निर्माण कार्य निरंतर जारी है। अब तक 10 किलोमीटर लंबाई में सबग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं बागबहार की ओर से ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें लगभग एक किलोमीटर हिस्से में जीएसबी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 7 पुलियों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मौजूदा सड़क पर बने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत एवं भराई लगातार कराई जा रही है। विभाग के अनुसार सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नए मार्ग के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही संभव होगा। विभाग ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए यातायात में असुविधा होना स्वाभाविक है, फिर भी आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने बताया कि विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए सतत प्रयासरत है, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।




Related News
thumb

जनदर्शन में आए 41 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।


thumb

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान, 77 लोगों का हुआ सफल टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...


thumb

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रुपए की मिलेगी ...

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...


thumb

छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना का हुआ भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...