दक्षिण सिनेमा की पार्श्व गायिका जमुना रानी का निधन

Posted On:- 2026-07-31




मुंबई (वीएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी पार्श्व गायिका जमुना रानी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 88 साल थी और उन्होंने गुरुवार (30 जुलाई) को बेंगलुरु में अपनी अंतिम सांस ली। उनकीर मौत से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है। 1980 के दशक में गायिका के साथ मंच प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले पार्श्व गायक मनो ने एक बयान के जरिए जमुना के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बातचीत में, गायक ने उनकी शानदार प्रस्तुतियों को याद करते हुए कहा, उनकी आवाज में इतनी गहराई थी कि वो शिवाजी गणेशन अभिनीत फिल्म 'उथमा पुथिरन' के गीत 'यारदी नी मोहिनी' में टीएम सौंदराजन की आवाज से आसानी से मेल खा सकती थीं। पश्चिमी शैली में बना यह गीत बेहद लोकप्रिय हुआ।

उन्होंने बताया कि गायिका की आवाज में लोक संगीत का स्पर्श और स्थानीय लहजा का अनूठा संगम था, जिसकी वजह से उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। गायिका ने महज 7 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'त्यागय्या' के एक गाने से पार्श्व गायन की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म 'देवदास' का लोकप्रिय गाना 'ओ देवदास' का बाल संस्करण भी गाया था।

1950 और 1960 के दशक में जमुना दक्षिण सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध पार्श्व गायिकाओं में से एक बन गईं। उन्होंने कमल हासन अभिनीत फिल्म 'नायकान' में मौजूद लोकप्रिय गाने 'नान सिरिथल दीपावली' को भी आवाज दी। उनके निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है।



Related News
thumb

रश्मिका-विजय की पहली फिल्म गीता गोविंदम में उनकी आइकॉनिक जोड़ी ने प...

रिलीज़ के आठ साल बाद भी, गीता गोविंदम दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है, इसका क्रेडिट पैन-इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क...


thumb

प्रभास ने 7 साल बाद अपनी Instagram DP बदली, इंटरनेट पर हंगामा

सोशल मीडिया पर अपनी आइकॉनिक बाहुबली डिस्प्ले पिक्चर को सात साल तक रखने के बाद, प्रभास ने आखिरकार एक बदलाव किया है, और फैंस का मानना है कि यह एक बिल...


thumb

रानी मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन अभिनय के लिए विशेष सम्मान से नवाजा...


thumb

क्या सोनू निगम भी लेते हैं ऑटो-ट्यून की मदद? सिंगर ने खुद किया बड़ा...

भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूज़िक सीरीज़ के नए सीज़न के साथ वापस आ गए हैं।


thumb

नवाजुद्दीन की बेटी शौरा ने जीती सारी लाइमलाइट, ‘नकाब’ के US टूर पर ...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नकाब को अपने US टूर पर दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, यह प्रोडक्शन नवाज़ुद्दीन और शोरा सिद्दीकी की मशहूर पिता-बेटी ...


thumb

क्रांति प्रकाश झा ने बताया कैसे UPSC का सपना उन्हें एक्टिंग की दुनि...

क्रांति प्रकाश झा ने OTT के सबसे ज़बरदस्त परफॉर्मर्स में से एक के तौर पर अपनी जगह बनाई है, और रक्तांचल जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने लेयर्ड रोल्स के लि...