देशभर में संतों-सनातनियों का प्रदर्शन, हिंदू धर्म का अपमान करने पर राहुल-पप्पू के खिलाफ FIR दर्ज

Posted On:- 2026-08-01




नई दिल्ली(वीएनएस)।अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद परिसर में 'नाटक' करने पर सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। एक तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है साथ ही देश भर में संत तथा सनातनी सड़कों पर उतर कर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद परिसर में 'नाटक' करने पर सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। एक तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है साथ ही देश भर में संत तथा सनातनी सड़कों पर उतर कर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पप्पू यादव के साथ साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी संत और सनातनी भड़के हुए हैं क्योंकि पप्पू के कुकृत्य में राहुल ने पूरा साथ दिया। इसी के चलते पप्पू यादव, राहुल गांधी और अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। दिल्ली में भी संसद मार्ग थाने में शिकायत दी गयी है। वहीं वाराणसी में पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि संतों की तहरीर पर सांसद राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद पर सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हम आपको बता दें कि विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले में प्रतीकात्मक नाटक कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इस दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने, जबकि राहुल गांधी ने चंदा दिया। उसके बाद पप्पू यादव चंदे का बक्सा लेकर भागने लगे, जिन्हें अन्य सांसदों ने रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे भी लगाये गये।
पप्पू यादव के इस कुकृत्य पर संतों की भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा है कि हिंदू धर्म के खिलाफ साजिशें हो रही हैं जोकि गलत है। उधर स्वामी दीपांकर ने कहा है कि हिंदू समाज भगवान राम के इस अपमान को नहीं सहेगा।



Related News
thumb

भारत खुशकिस्मत, परखी हुई लीडरशिप मिली: CM नायडू ने भोगपुरम में PM M...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भोगपुरम में पीएम नरेंद्र मोदी की 'परखी हुई लीडरशिप' की प्रशंसा की, यह कहते हुए कि भारत भाग्यशाली ...


thumb

स्वामी रामदेव का युवाओं को संदेश: हुनरबाज़ बनो, गालीबाज़ नहीं, ये ह...

योग गुरु रामदेव ने छात्रों को 'गालीबाज' के बजाय 'हुनरबाज' बनने की सलाह दी, यह तर्क देते हुए कि सड़क पर हंगामा और गाली-गलौज से देश की प्रगति नहीं होगी।


thumb

अमित शाह ने अजीत डोभाल को दिया लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, बो...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया, उन्हें भारत की सुरक्षा...


thumb

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल किया लॉन्च, महिलाओं...

एम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया, जिसके तहत पात्र महिलाओं को मासिक 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह य...


thumb

एनएसए अजीत डोभाल का जेनजी को सीधा संदेश: आजादी का मतलब मनमर्जी नहीं...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने युवाओं से देशहित को सर्वोपरि रखने और निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान क...


thumb

विवेका स्मारक उद्धाटन पर बोले पीएम मोदी: विवेकानंद के आदर्शों पर चल...

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में विवेका स्मारक का उद्घाटन कर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने भारतीय युवाओं की शक्ति पर बल देते ह...