महतारी सदन बनने से महिला समूहों को मिली नई पहचान और स्थायी बैठक स्थल

Posted On:- 2026-08-01




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के निर्माण से महिलाओं को समूह की बैठकों, सामाजिक गतिविधियों तथा अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हुआ है।

महिला समूह की सदस्य बबीता गुप्ता बताती हैं कि पहले जब भी स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित करनी होती थी, तो सबसे बड़ी समस्या स्थान की होती थी। कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ के नीचे बैठकर बैठक करनी पड़ती थी। बरसात और गर्मी के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती थी, जिससे समूह के कार्य भी प्रभावित होते थे।

उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने के बाद अब सभी महिलाएं एक ही स्थान पर नियमित रूप से बैठक करती हैं। यहां बैठकर वे समूह की बचत, ऋण, आजीविका गतिविधियों और अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा करती हैं। इससे समूह का संचालन पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो गया है।

बबीता गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को यह महतारी सदन मिला है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। अब उन्हें बैठक के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महतारी सदन महिलाओं के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, संगठन और सशक्तिकरण का केंद्र बन गया है।




Related News
thumb

“सेवा, शिद्दत और संकल्प से करें काम, बेमेतरा को बनाएं प्रदेश का अग्...

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी य...


thumb

अनुकूलता का राग और प्रतिकूलता का द्वेष छोड़ें : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत चातुर्मासिक प्रवचनमाला में शनिवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा


thumb

विधानसभा अध्यक्ष को मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने भेंट की 'गाय एक अनुस...

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सेमुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान क...


thumb

जशपुर में अमानक पनीर व डेयरी एनालॉग उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से प्...

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है।


thumb

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्...

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों के ल...