देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

Posted On:- 2026-08-02




रायपुर(वीएनएस)।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा देशव्यापी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
देशभर के लगभग 25 हजार केंद्रों पर एक साथ आयोजित इस अभियान में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम में MY Bharat के स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), युवा क्लबों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 100 सप्ताह तक संचालित होने वाले नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार देशभर में जनजागरूकता, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिटनेस गतिविधियां, योग एवं ध्यान, सामुदायिक सहभागिता तथा अन्य रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जशपुर जिले में अभियान के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, घोलेंग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा और सुना। विद्यालय के प्राचार्य श्री दुर्गेश पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में युवाओं ने नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



Related News
thumb

पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत ह...

सी क्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने उद्योग संगठन फिक्की के सहयोग से पुणे में भव्य पर्यटन रोड शो आयोजित कर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजाती...


thumb

55 प्रतिशत अनुदान से स्थापित की ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कम पानी में ब...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। कृषि एवं उद्यान...


thumb

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी ...

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 4 प्रकरणों में प्रभावित परिजनों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह स...


thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान बलदेव राजवाड़े को मिला लाभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है।


thumb

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : ओपी चौधरी

वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ, जागरूक और नवाचार से जुड़ी युवा पीढ़ी ही वर्ष 2047 तक...