रायपुर (वीएनएस)। राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण अवधि के तहत नई अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, पांच परिवीक्षाधीन आईएफएस अधिकारियों को क्षेत्रीय उपवनमंडलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उद्देश्य से उपवनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
आदेश के मुताबिक सभी अधिकारी वर्तमान में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में पदस्थ थे। अब उन्हें संबंधित वनमंडलों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
इन अधिकारियों की हुई पदस्थापना
कुनाल मिश्रा (2024) – उपवनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर, वनमंडल सरगुजा।
मृणाल जालिंदर यादव (2024) – उपवनमंडलाधिकारी, कटघोरा, वनमंडल कटघोरा।
परख सारडा (2024) – उपवनमंडलाधिकारी, सुकमा, वनमंडल सुकमा।
प्रीति यादव (2024) – उपवनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर, वनमंडल नारायणपुर।
यशस्वी मौर्या (2024) – उपवनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव, वनमंडल राजनांदगांव।
विभागीय आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने तक इन उपवनमंडलों के वर्तमान उपवनमंडलाधिकारी (राज्य वन सेवा) संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संबंधित उपवनमंडलाधिकारी अपने पूर्व पदस्थ स्थान पर पुनः पदस्थ होंगे।
वन विभाग के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य परिवीक्षाधीन अधिकारियों को वन संरक्षण, वन प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण, क्षेत्रीय प्रशासन और विभागीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। यह पदस्थापना अगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध प्रवासियों पर नजर रखने के उद्देश्य से थाना सिलतरा क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान च...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में बच्चों ने फ़्रेंडशिप डे मनाते हुए दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधा, और जीवन में सद्गुणों के विकास का...
अब तक जिस दुनिया को नन्हीं जीविका सिर्फ देखती थी, अब उसे वह सुन भी सकेगी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की इस
BRO (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) की सड़क परियोजना की आड़ में कथित अवैध खनन और क्रेशर संचालन का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर ऐतिहासिक पुरातात्विक, पर्यटन एवं जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए आयोजित भव्य भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ ...