एनडीए का 'मंगल मिलन' मंगलवार को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र

Posted On:- 2026-08-03




नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' मंगलवार आयोजित की जाएगी। इसको लेकर भाजपा संसदीय दल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। भाजपा संसदीय दल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक, 'मंगल-मिलन,' 4 अगस्त को सुबह 9.30 बजे संसद भवन ग्रन्थालय के जी. एम. सी. बालायोगी सभागृह में आयोजित की जाएगी। राजग के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट करें।" 

बता दें कि 21 जुलाई को 'मंगल मिलन' के तहत पहली बैठक आयोजित की गई थी। परंपरागत रूप से संसद के प्रत्येक सत्र के दौरान एनडीए संसदीय दल की बैठक हर मंगलवार को आयोजित होती रही है। हालांकि इस बार इसे 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है। गठबंधन का कहना है कि इस नए नाम के जरिए नियमित संसदीय बैठकों को सांस्कृतिक और संगठनात्मक पहचान देने का प्रयास किया गया।

28 जुलाई को भी हुई थी 'मंगल मिलन' बैठक। इस बैठक में पहली बार, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व बागी नेता और अब एनसीपीआई सांसद शामिल हुए थे। एनसीपीआई सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय और सायनी घोष भी इस बैठक में शामिल हुईं। ये सभी पहले तृणमूल कांग्रेस में थीं।

28 जुलाई को 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल हुईं, एनसीपीआई सांसद काकोली घोष ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया था कि 2014 से पहले उन्होंने इस तरह की बैठकें नहीं देखी थीं, और एनडीए में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीपीआई के सभी सांसद मिलकर काम कर रहे हैं।

एनसीपीआई सांसद शताब्दी रॉय ने बैठक की सराहना करते हुए कहा था कि यह बेहद व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि इसमें संसद में आने वाले विधेयकों, देश के विजन और सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

एनसीपीआई सांसद सायानी घोष ने भी बैठक को ज्ञानवर्धक बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्री बैठक में मौजूद थे। बैठक में ब्लू इकोनॉमी जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक विषयों पर विस्तार से प्रस्तुति दी गई।



Related News
thumb

भाजपा का 30 साल का गढ़ 30 दिनों में ढह गया : प्रशांत किशोर

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर लगातार निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।


thumb

NEET पेपर लीक प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- आपराधिक तत्वों क...

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन की आड़ में शामिल किसी भी गं...


thumb

बांकीपुर उपचुनाव अपडेट: 21वें राउंड तक प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।


thumb

युवा नशे और लत के खतरों को समझें, सतर्क रहें और विनाशकारी आदत से दू...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 हफ्ते तक ...


thumb

भारत खुशकिस्मत, परखी हुई लीडरशिप मिली: CM नायडू ने भोगपुरम में PM M...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भोगपुरम में पीएम नरेंद्र मोदी की 'परखी हुई लीडरशिप' की प्रशंसा की, यह कहते हुए कि भारत भाग्यशाली ...