जशपुरनगर (वीएनएस)। शासकीय हाई स्कूल सरबकोम्बो में दो भवनों के बीच से 415 वोल्ट विद्युत लाइन गुजरने से बच्चों की सुरक्षा को खतरा होने संबंधी प्रकाशित समाचार पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, कुनकुरी संभाग ने तथ्यात्मक प्रतिवेदन जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने बताया कि स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें आशंकाएं तथ्यात्मक रूप से सही नहीं पाई गईं।
कार्यपालन यंत्री छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, कुनकुरी ने बताया कि वितरण केंद्र नारायणपुर अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सरबकोम्बो में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय परिसर के दो भवनों के मध्य से एल.टी. (415 वोल्ट) की एक स्पैन लाइन अवश्य गुजर रही है। लेकिन इसका क्षैतिज क्लियरेंस भवन से न्यूनतम 1.20 मीटर से अधिक तथा भूमि से ग्राउंड क्लीयरेंस न्यूनतम 4.6 मीटर है, जो सीईए के निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। विभाग ने बताया कि विद्यालय के दोनों भवनों की विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सर्विस केबल स्थापित कर दी गई है, जिससे विद्युत आपूर्ति नियमानुसार संचालित हो रही है। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर के समीप स्थापित वितरण ट्रांसफार्मर (डीपी) को अधिक सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए विभाग द्वारा स्थल सर्वेक्षण कर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का प्राक्कलन तैयार किया गया है। साथ ही आवश्यक स्वीकृति एवं मांग पत्र के भुगतान हेतु शिक्षा विभाग को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है।
किसी भी संवेदनशील और विकसित समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार मिले। दिव्यांगजन स...
ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजना...
प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश...
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक...
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की समीक्षा बैठक हुई।
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर दिनांक 5 अगस्त 2026 को स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना समय प...