सावन के पहले सोमवार भोरमदेव पदयात्रा में सर्व यादव समाज ने लगाया सेवा स्टॉल

Posted On:- 2026-08-04




कबीरधाम (वीएनएस)। सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्ति का सराबोर सैलाब बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक की 18 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर हज़ारों शिवभक्त रवाना हुए। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच गूंजते इस माहौल में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सर्व यादव समाज कबीरधाम ने एक अनूठी और प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु के मार्गदर्शन और युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ सर्व यादव समाज के द्वारा भोरमदेव मार्ग पर पहली बार सेवा स्टॉल का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ हज़ारों पदयात्रियों को जल और फल वितरित कर उनकी थकान को दूर किया गया।

राजनेताओं और अधिकारियों ने पहुँचकर बढ़ाया उत्साह
युवाओं के इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण की गूँज शासन प्रशासन के गलियारों तक पहुँची। शिविर में शामिल होने और शिवभक्तों की सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के कई नामचीन राजनेता और आला अधिकारी भोरमदेव पहुँचे।

सेवा स्टॉल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पूरे जिले के वरिष्ठ राजनेता एवं प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ शासन के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने भी स्टॉल पर पहुँचकर युवाओं के इस कार्य की प्रशंसा की।

इस धार्मिक और सामाजिक महाकुंभ आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, राज परिवार के युवराज मैकलेश्वर राज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि मनीराम साहू, पूर्व पार्षद संतोष यादव, कवर्धा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल और विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव का भोरमदेव सेवा स्टॉल पर उपस्थित थे। अतिथियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों की पीठ थपथपाई।

इस आयोजन को सफलता बनाने में सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का संबल प्राप्त हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष धनीराम यादव, सचिव कनस राम यादव और कोषाध्यक्ष पवन यादव की उपस्थिति ने पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया।

इस महा-अभियान को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव, उपाध्यक्ष द्वय दिनेश यादव व चंद्रकांत यादव, महामंत्री रूपेश यादव तथा सचिव राकेश यादव, सह कोषाध्यक्ष तुलसी यादव, महासचिव श्याम यादव ने सहयोग दिया। इसके साथ ही, समाज के अन्य प्रमुखों और सक्रिय सदस्यों के परिश्रम व योगदान के चलते यह सेवा शिविर कबीरधाम जिले में भाईचारे, सेवा और संस्कृति का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है।



Related News
thumb

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम ...

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अं...


thumb

मेरा युवा भारत: दो दिवसीय मेगा पंजीकरण शिविर संपन्न

मेरा युवा भारत के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में 5 एवं 6 अगस्त को “मेरा युवा भारत” (माय भार...


thumb

लोक कलाकारों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार पूरी ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए न...


thumb

किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले खाद व गुणवत्तायुक्त बीज,...

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को जिले में कृषि व्यवस्थाओं का जायजा लेने खाद भण्डारण केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि वि...


thumb

"डिजिटल न्याय वितरण प्रणाली की नई गति : ‘मीडिएशन 3.0’, ‘न्याय श्रुत...

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला "Strengt...


thumb

जिले में अब तक 502.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 06 अगस्त 2026 तक 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अ...