आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Posted On:- 2026-08-04




रायपुर (वीएनएस)। राज्य सरकार की नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत बीजापुर जिले के 95 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 1 करोड़ 40 लाख 86 हजार 700 रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने नीति के प्रावधानों के अनुसार शस्त्रों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए राशि के आहरण और वितरण की स्वीकृति दी है।

यह प्रोत्साहन राशि आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें नया जीवन शुरू करने और सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जा रही है। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और सामाजिक पुनर्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पुनर्वास नीति के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज में सम्मानजनक पुनर्स्थापना का अवसर मिल रहा है, जिससे बस्तर अंचल में शांति और विकास को नई गति मिल रही है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित विभागों को त्वरित निराक...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में...


thumb

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान : एचपीवी संक्रमण व सर्वाइकल कैंसर स...

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


thumb

जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी होगी दूर, ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने...


thumb

अमानकीकृत एनालॉग पनीर तथा अन्य गैर-दुग्ध व दुग्ध-सदृश खाद्य उत्पादो...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोण्डागांव द्वारा जिले के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को सूचित किया गया है


thumb

सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध न...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा...


thumb

महिला व बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया विशेष जागरूकता एवं बाल संर...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन ...