मुंबई (वीएनएस)। साउथ और बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 4 अगस्त को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। इस खबर के सामने आते ही फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "प्रदीप रावत, हमारे गजनी... 'लगान' के देवा को विनम्र श्रद्धांजलि।" बता दें कि फिल्म लगान में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढी का यादगार किरदार निभाया था।
'महाभारत' से मिली थी घर-घर में पहचान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक महाभारत से की थी। इसमें उन्होंने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्हें कई बार संघर्ष और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी प्रभावशाली व्यक्तित्व ने उन्हें बड़े अवसर दिलाए।
इन फिल्मों में निभाए यादगार किरदार
प्रदीप रावत ने अग्निपथ, कोयला, मेजर साहब, सरफरोश, बागी और लगान जैसी कई चर्चित फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। हालांकि उन्हें अधिकतर फिल्मों में सहायक या खलनायक के किरदार मिले, लेकिन अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने अलग पहचान बनाई।
'गजनी' ने दिलाई नई पहचान
आमिर खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म गजनी प्रदीप रावत के करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में उनके निभाए गए खतरनाक विलेन के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। आज भी गजनी का नाम आमिर खान के साथ-साथ प्रदीप रावत की दमदार और डरावनी परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाता है।
प्रदीप रावत के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसने छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय से गहरी छाप छोड़ी।
रिलीज़ के आठ साल बाद भी, गीता गोविंदम दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है, इसका क्रेडिट पैन-इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क...
सोशल मीडिया पर अपनी आइकॉनिक बाहुबली डिस्प्ले पिक्चर को सात साल तक रखने के बाद, प्रभास ने आखिरकार एक बदलाव किया है, और फैंस का मानना है कि यह एक बिल...
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन अभिनय के लिए विशेष सम्मान से नवाजा...
भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूज़िक सीरीज़ के नए सीज़न के साथ वापस आ गए हैं।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नकाब को अपने US टूर पर दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, यह प्रोडक्शन नवाज़ुद्दीन और शोरा सिद्दीकी की मशहूर पिता-बेटी ...
क्रांति प्रकाश झा ने OTT के सबसे ज़बरदस्त परफॉर्मर्स में से एक के तौर पर अपनी जगह बनाई है, और रक्तांचल जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने लेयर्ड रोल्स के लि...