सेवा के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन, शिक्षिका ने विद्यार्थियों को भेंट की यूनिफॉर्म सामग्री

Posted On:- 2026-08-05




पंडरिया (वीएनएस)। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय समाज सेवा का माध्यम बनाते हुए कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित शासकीय प्राथमिक शाला महली की शिक्षिका श्रीमती सुधा सकुनिया ने अपनी चार वर्षीय पुत्री वैष्णवी के जन्मदिन पर एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर विद्यालय के 110 छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट और मोजे वितरित किए गए।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि नन्हीं वैष्णवी ने स्वयं अपने हाथों से विद्यार्थियों को सामग्री प्रदान की। बच्चों ने भी खुशी के साथ उपहार ग्रहण करते हुए वैष्णवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह और आत्मीयता से भर गया।

वैष्णवी के पिता दीपक सकुनिया ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही सेवा और सहयोग की भावना विकसित करना सबसे बड़ा संस्कार है। यदि विशेष अवसरों को समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया जाए, तो उसका महत्व और बढ़ जाता है।

विद्यालय के प्रधान पाठक पवन पाठक ने इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व और दूसरों की मदद करने का व्यवहारिक पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार जन्मदिन या अन्य पारिवारिक अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटे, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर शिक्षक सुरेश देवांगन और शिक्षिका इन्द्राणी डोरे ने भी वैष्णवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षिका सुधा सकुनिया, दीपक सकुनिया और नन्हीं वैष्णवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपहार उनके लिए सिर्फ सामग्री नहीं, बल्कि स्नेह और प्रेरणा का प्रतीक है।

यह आयोजन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उन्हें दूसरों के साथ साझा किया जाए। शिक्षिका सुधा सकुनिया की यह पहल समाज में सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आई।



Related News
thumb

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम ...

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अं...


thumb

मेरा युवा भारत: दो दिवसीय मेगा पंजीकरण शिविर संपन्न

मेरा युवा भारत के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में 5 एवं 6 अगस्त को “मेरा युवा भारत” (माय भार...


thumb

लोक कलाकारों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार पूरी ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए न...


thumb

किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले खाद व गुणवत्तायुक्त बीज,...

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को जिले में कृषि व्यवस्थाओं का जायजा लेने खाद भण्डारण केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि वि...


thumb

"डिजिटल न्याय वितरण प्रणाली की नई गति : ‘मीडिएशन 3.0’, ‘न्याय श्रुत...

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला "Strengt...


thumb

जिले में अब तक 502.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 06 अगस्त 2026 तक 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अ...