छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता जागरूकता का बड़ा असर: 20 हजार शिकायतों का समाधान

Posted On:- 2026-08-06




फ्लिपकार्ट सबसे ज्यादा शिकायतों वाली कंपनी

नई दिल्ली/रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता अपने अधिकारों को लेकर पहले से कहीं अधिक जागरूक हो रहे हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (National Consumer Helpline-NCH) पर राज्य से दर्ज शिकायतों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है और सबसे बड़ी बात यह है कि इन सभी मामलों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है। इस उपलब्धि को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार की 'नागरिक प्रथम' (Citizen-First) नीति का प्रभावी परिणाम बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे अब लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता।

91 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाया
उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन देशभर में मुकदमेबाजी से पहले शिकायतों के समाधान का सबसे बड़ा मंच बनकर उभरी है। हेल्पलाइन के जरिए अब तक 1.47 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया है और उपभोक्ताओं को 91 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड दिलाया गया है।

उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1915, व्हाट्सएप, एसएमएस, ईमेल, एनसीएच मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और उमंग ऐप के माध्यम से घर बैठे दर्ज करा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही शिकायतें
आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से वर्ष 2023-24 में 13,734, वर्ष 2024-25 में 14,271 और वर्ष 2025-26 में 20,231 शिकायतें दर्ज की गईं। राहत की बात यह रही कि सभी शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी शिकायत निवारण व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां औसत समाधान अवधि 63 दिन थी, वहीं अब यह घटकर 28 दिन रह गई है।

बृजमोहन अग्रवाल ने की अपील
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता समस्या सामने आती है तो लोग बिना किसी झिझक के राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह मंच उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ बड़ी कंपनियों की जवाबदेही भी तय कर रहा है।

ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में सबसे अधिक शिकायतें ई-कॉमर्स सेक्टर से जुड़ी रहीं। इस दौरान इस क्षेत्र से 5.77 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

कंपनीवार शिकायतों में फ्लिपकार्ट पहले स्थान पर रही, जिसके खिलाफ 1,44,929 शिकायतें दर्ज हुईं। इसके बाद अमेज़न के खिलाफ 96,912, रिलायंस जियो के खिलाफ 59,386, एयरटेल के खिलाफ 44,689, स्विगी के खिलाफ 36,349, नेटमेड्स के खिलाफ 32,104, मीशो के खिलाफ 31,151, मिंत्रा के खिलाफ 30,083, ओला कैब्स के खिलाफ 26,531 और जोमैटो के खिलाफ 18,266 शिकायतें दर्ज की गईं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये आंकड़े बड़ी कंपनियों के लिए ग्राहक सेवा में सुधार का स्पष्ट संकेत हैं, वहीं उपभोक्ताओं के लिए यह भरोसा भी बढ़ाते हैं कि उनकी शिकायतों का समाधान अब तेज, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जा रहा है।



Related News
thumb

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम ...

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अं...


thumb

मेरा युवा भारत: दो दिवसीय मेगा पंजीकरण शिविर संपन्न

मेरा युवा भारत के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में 5 एवं 6 अगस्त को “मेरा युवा भारत” (माय भार...


thumb

लोक कलाकारों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार पूरी ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए न...


thumb

किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले खाद व गुणवत्तायुक्त बीज,...

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को जिले में कृषि व्यवस्थाओं का जायजा लेने खाद भण्डारण केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि वि...


thumb

"डिजिटल न्याय वितरण प्रणाली की नई गति : ‘मीडिएशन 3.0’, ‘न्याय श्रुत...

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला "Strengt...


thumb

जिले में अब तक 502.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 06 अगस्त 2026 तक 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अ...