जिले में 10 अगस्त को होगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

Posted On:- 2026-08-06




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, आईटीआई, पॉलीटेक्निक संस्थानों तथा महाविद्यालयों (प्रथम वर्ष) के माध्यम से 1 से 19 वर्ष आयु के बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेन्डाजोल खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में छूटे बच्चों को 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 1 से 19 वर्ष आयु के 4 लाख 12 हजार 94 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य है। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली (200 एमजी) तथा 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली (400 एमजी) दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कृमिनाशक दवा के सेवन से कृमि संक्रमण की रोकथाम होती है, एनीमिया में कमी आती है तथा बच्चों के पोषण स्तर और बौद्धिक विकास में सुधार होता है। इससे बच्चों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति भी बढ़ती है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के सभी अभिभावकों से अपने 1 से 19 वर्ष आयु के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कृमिनाशक दवा का सेवन कराने की अपील की है। साथ ही बच्चों को हाथ धोने, फल एवं सब्जियां अच्छी तरह धोकर खाने तथा खुले में शौच से बचने जैसी स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित करने का आग्रह किया है।




Related News
thumb

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम ...

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अं...


thumb

मेरा युवा भारत: दो दिवसीय मेगा पंजीकरण शिविर संपन्न

मेरा युवा भारत के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में 5 एवं 6 अगस्त को “मेरा युवा भारत” (माय भार...


thumb

लोक कलाकारों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार पूरी ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए न...


thumb

किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले खाद व गुणवत्तायुक्त बीज,...

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को जिले में कृषि व्यवस्थाओं का जायजा लेने खाद भण्डारण केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि वि...


thumb

"डिजिटल न्याय वितरण प्रणाली की नई गति : ‘मीडिएशन 3.0’, ‘न्याय श्रुत...

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला "Strengt...


thumb

जिले में अब तक 502.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 06 अगस्त 2026 तक 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अ...