रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में NEET-UG 2026 के तहत MBBS और BDS प्रवेश के प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 का अध्ययन करने की सलाह दी है। खासतौर पर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड से जुड़े प्रावधानों को ध्यान से पढ़ने को कहा गया है।
09 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
NEET-UG 2026 की प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 9 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी।
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
UR और OBC: 1,000 रुपये
SC और ST: 500 रुपये
NRI: 10,000 रुपये
यह आवेदन शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा। पंजीयन राशि यानी सुरक्षा निधि से संबंधित जानकारी काउंसिलिंग सूचना के पेज नंबर 2 पर दी गई तालिका में उपलब्ध है।
आवेदन से पहले नियम पढ़ना जरूरी
विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले RULE-503/30/2025/MED के तहत जारी प्रवेश नियमों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसमें आरक्षण, सीट आवंटन, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।
काउंसिलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी CGDME की आधिकारिक वेबसाइट तथा CGDME एडमिशन पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
न एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए।
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (IIM Raipur) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक