कवर्धा (वीएनएस)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप में श्री नितेश छाबड़ा ख्यातिप्राप्त क्रीड़ा पत्रकार, संस्था के पदाधिकारीगण तथा शाला के प्राचार्य मंचासीन थे।
सेमीफाइनल गुरुकुल पब्लिक स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम शाला बोड़ला तथा एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला छुईखदान के मध्य हुआ। इसमें गुरुकुल 3-0 व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल 2-0 से विजयी हुए।अंत में गुरुकुल पब्लिक स्कूल एवं एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल के साथ संघर्षपूर्ण रोमांचक मैच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ एक दूसरे से कड़ा मुकाबला करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। सभी दर्शकों ने जोरदार तालियों से सभी खिलाड़ियों का समर्थन किया। फाइनल मैच में भारत एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने पैनाल्टी शूट से विजय हासिल की। अतिथियों ने इस प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत किया। अन्य दलों को भी अतिथियों ने सम्मानित व पुरस्कृत किया।
अतिथियों को शाला की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर शाला के अध्यक्ष , पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों व क्रीड़ाध्यापकों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।
कभी घर की छोटी-छोटी जरूरतों और दुकान के लिए आवश्यक सामान जुटाने के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होता था। लेकिन अब नियमित आर्थिक सहायता ने मनेन्द्रग...
आज जब महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने हुनर को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे समय में महतारी वंदन योजना...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज ने सदियों से भारतीय समाज की सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और समरसता ...
धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है।
प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।