अगर अमेरिका भरोसा बनाए तो ईरान शांति का रास्ता अपनाएगा: पेजेश्कियन

Posted On:- 2026-08-09




तेहरान (वीएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ हाल ही में हस्ताक्षर किए गए ज्ञापन समझौते (एमओयू) के तहत शांति के रास्ते पर चलता रहेगा, बशर्ते वाशिंगटन भरोसे का माहौल बनाने में मदद करे। पेजेश्कियन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान एमओयू के पैराग्राफ के आधार पर शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, अब समझौते पर पहुंचने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि देश में एकजुटता, ताकत और एकता है। उन्होंने कहा, हम दृढ़ हैं कि समझौता ज्ञापन को आधार बनाकर आगे बढ़ें, बशर्ते अमेरिका उस अविश्वास के माहौल को खत्म करे जिसे उसने बनाया है और विश्वास का माहौल बने।
उन्होंने कहा कि ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं को अमेरिका के अनुपालन के स्तर के अनुरूप रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर दूसरा पक्ष बल का सहारा लेना चाहता है तो ईरान उसे स्वीकार नहीं करेगा। ईरान की कार्रवाई का अंतिम आधार सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के फैसले होंगे। इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रखने की देश की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि तेहरान को झुकने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
पेजेश्कियन ने यह बात शुक्रवार (स्थानीय समय) को अपने ऑफिस की वेबसाइट पर पब्लिश हुए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने ईरान सरकार के अमेरिका के साथ बातचीत करने और युद्ध खत्म करने के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर करने के फैसले का बचाव किया।



Related News
thumb

नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे संवाद

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह कूटनीतिक बैठकों को लेकर खुद के बनाए नियमों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। हालांकि इन नियमों को तोड़ते हुए पीए...


thumb

ईरान अमेरिका से बातचीत के पक्ष में, लेकिन सरेंडर नहीं करेंगे: पेजेश...

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रखने के देश के वादे को फिर से दोहराया है। इसके साथ ही उन्होंने इस ब...


thumb

स्ट्रेट होरमुज विवादः समझौते के बेहद करीब ईरान, अमेरिका और ओमान!

मध्य पूर्व में पिछले पांच महीनों से जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। ईरान ने दावा तेहरान।किया है कि वह ओमान के मध्य...


thumb

ट्रंप प्रशासन का दावा: 30 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी निर्वासित

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन ने अपनी सख्त आव्रजन नीति को लेकर बड़ा दावा किया है।


thumb

11 अगस्त को बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान! भारत भी हैरान

बलूचिस्तान का दावा है कि वे कभी भी ब्रिटिश भारत का हिस्सा नहीं थे बल्कि वे एक अलग रियासत थे। 11 अगस्त 1947 को यानी पाकिस्तान बनने से 3 दिन पहले बलू...