गट हेल्थ को चुपचाप नुकसान पहुंचा रही हैं आपकी ये आदतें

Posted On:- 2026-08-10




अच्छी गट हेल्थ का मतलब है आपके शरीर का हेल्दी होना, यानी हमारी गट का सीधा संबंध हमारे पूरे शरीर के स्वस्थ होने से है। लेकिन, कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो धीरे धीरे आपके गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा रही हैं और आपको इस बात की जानकारी भी नहीं होती। AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग लेने वाले कैलिफ़ोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुसार, कुछ आदतें चुपचाप गट को नुकसान पहुंचा रही हैं, जिसके बारे में लोगों को अक्सर तब तक पता नहीं चलता जब तक बहुत देर नहीं हो जाती। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया, जिन्हें गट को हेल्दी रखने के लिए करने से बचना चाहिए।

अच्छी गट हेल्थ के लिए इन आदतों को करने से बचें:

फ़ोन चलाते हुए खाना: अगर आप फ़ोन चलाते हुए खाना खा रहे हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। दरअसल, फ़ोन चलाते हुए खाने से आपका दिमाग कभी यह महसूस नहीं कर पाता कि पेट भर गया है। इस वजह से आप हर बार 30% ज़्यादा खाना खा लेते हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग: बिना सोचे-समझे इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बचना चाहिए। दरअसल, सुबह का नाश्ता छोड़ने से कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है और दोपहर तक गट की मोबिलिटी खत्म हो जाती है। यह फास्टिंग नहीं है, यह स्ट्रेस है। इससे आपका गट हेल्थ खराब हो सकता है।

हर खाने के बाद कुछ मीठा खाना: अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत कुछ मीठा खाते हैं तो इससे पेट के बुरे बैक्टीरिया को ताकत मिलती है। ये बैक्टीरिया चीनी से बढ़ते हैं, अच्छे बैक्टीरिया पर हावी होते हैं, और अगले दिन फिर से मीठा खाने की तेज़ इच्छा पैदा करते हैं।

रात में बहुत सारा पानी पीना: हाइड्रेशन शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है लेकिन एक बार में बहुत सारा पानी पीना फायदेमंद नहीं है। दरअसल, आपके गट और किडनी को पूरे दिन पानी की ज़रूरत होती है। इसलिए रात में एक साथ पानी पीने से कोई खास फ़ायदा नहीं होता।

शौच जाने की इच्छा को नज़रअंदाज़ करना: हर बार जब आप इसे टालते हैं, तो आपका गट सिग्नल देना बंद करना सीख जाता है। अगर ऐसा बार-बार किया जाए, तो क्रोनिक कब्ज़ की समस्या हो सकती है।

सोने से एक घंटे के अंदर खाना: सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले खाना खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर को खाना पचाने का पूरा समय मिलता है और पाचन तंत्र ठीक रहता है।



Related News
thumb

यूरिक एसिड में चावल का पानी पीने से क्या फायदा होता है

अगर आपको चलने फिरने में एडी में दर्द रहता है। उंगलियों के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। टखनो और घुटनों में दर्द होने लगता है। सूजन आ जाती है औ...


thumb

किसे नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?

गर्मियों में अक्सर लोग अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए नींबू पानी पीते हैं। क्या आपको भी नींबू पानी पीना पसंद है? नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद...


thumb

इलायची क्यों है पेट के लिए फायदेमंद?

सुबह सुबह पेट की जलन और गैस आज के समय में एक बेहद आम समस्या बन चके हैं। खराब खानपान, देर तक बैठना और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। इस तकलीफ से राहत पान...


thumb

हल्दी वाले दूध क्यों है फायदेमंद?

हल्दी वाले दूध का सेवन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। आयुर्वेद में भी इसे गोल्डन मिल्क कहा गया है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक, एमबीबीएस और एमडी, ड...


thumb

मानसून में तीन दिन तक बुखार रहने पर कराएं ये जरूरी टेस्ट

मानसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह के संक्रमण और बीमारियां भी लेकर आता है। बारिश के दिनों में जलजमाव और नमी के कार...