जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-08-10




कौशल विकास एवं स्वरोजगार की दिशा में सार्थक पहल

बेमेतरा (वीएनएस)। कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 एवं 7 अगस्त 2026 को दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जेल बेमेतरा के 28 बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख  तोषण ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. राजनी डी. अगाशे एवं  डोमन सिंह टेकाम द्वारा किया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्री, सब्सट्रेट तैयार करने की विधि, स्पॉन की जानकारी, उत्पादन की विभिन्न अवस्थाएं, स्वच्छता एवं आवश्यक सावधानियां, उचित तापमान एवं नमी का प्रबंधन, फसल की देखभाल एवं तुड़ाई सहित मशरूम के विपणन एवं मूल्य संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से मशरूम उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझाया गया। इससे बंदियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक को केवल सैद्धांतिक रूप से समझने के साथ-साथ इसे व्यवहार में अपनाने की जानकारी भी प्राप्त हुई।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि मशरूम उत्पादन कम स्थान, कम लागत और सीमित संसाधनों में स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बंदियों को ऐसा उपयोगी एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है, जिसे वे जेल से बाहर आने के बाद भी अपनाकर अपनी आजीविका का साधन बना सकें और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के  कमलेश बघेल,  मिलाप वर्मा एवं अन्य कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं, जिला जेल बेमेतरा के अधीक्षक  राहुल पाण्डेय तथा जेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सभी 28 प्रतिभागियों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों के कौशल विकास, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल के रूप में सामने आया।



Related News
thumb

25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन राजनांदगांव के तत्वावधान म...


thumb

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान: राजेश...

आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी ...


thumb

दवाई दुकानों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के द्वारा दिए निर्देश व उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में शन...


thumb

राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज राजनांदगांव शहर में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों क...


thumb

कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखण्ड उदयपुर का किया दौरा

कलेक्टर अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षे...