रायपुर(वीएनएस)।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सुकमा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाकर उनके स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षणिक विकास को बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुसार एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नियमित हाथ धोना, साफ भोजन करना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना कृमि संक्रमण से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, बीएमओ डॉ. दीपेश चंद्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा विद्यालय अधीक्षिका सहित स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
93 हजार 884 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सुकमा जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 93 हजार 884 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके माध्यम से बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत आधार प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत चलाया जा रहा यह अभियान प्रदेशभर में बच्चों और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनान...
छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सूरजपुर जिले के शासकीय उ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मह...
सीमेंट से बनने वाली ईंटों की डिमांड सरकारी से लेकर प्राइवेट सेक्टर में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ...
द्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भखारा का परिसर इन दिनों अपनी नई पहचान और प्राकृतिक सुंदरता से लोगों का ध्यान खींच रहा है। पर्यावरण वानिकी मद से ...