65 वर्ष के हुये बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी

Posted On:- 2026-08-11




मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी आज 65 वर्ष के हो गये।11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘बलवान’ से की। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन दृश्यों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ सुनील शेट्टी के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। ‘मोहरा’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में बन गयी और इसके बाद फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को रूपहले पर्दे पर भुनाया। इन फिल्मों में ‘अंत’, ‘सुरक्षा’, ‘टक्कर’, ‘रक्षक’ और ‘सपूत’ प्रमुख हैं।
वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेराफेरी’ सुनील शेट्टी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगों की धारणा थी कि सुनील शेट्टी केवल मारधाड़ से परिपूर्ण भूमिकायें ही निभा सकते हैं, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। फिल्म की सफलता को देखते हुये वर्ष 2006 में इसका सीक्वल ‘फिर हेराफेरी’ बनाया गया।
वर्ष 2000 में ही सुनील शेट्टी के करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘धड़कन’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड लिये हुये था। इसके बावजूद वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सुनील शेट्टी की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की गयी। दोनों ने फिल्म ‘वक्त हमारा है’ में पहली बार साथ काम किया। इस जोड़ी ने ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘सपूत’, ‘मोहरा’, ‘हेराफेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘फिर हेराफेरी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। सुनील शेट्टी के सिने करियर में उनकी जोड़ी रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे के साथ भी काफी पसंद की गयी। उन्होंने ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागमभाग’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। सुनील शेट्टी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।



Related News
thumb

सनशाइन पिक्चर्स की डिजिटल उड़ान: ‘अनकही’ के बाद अब एआई-पावर्ड ‘बड़ा...

सनशाइन पिक्चर्स के शो ‘अनकही’ ने यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि


thumb

बर्थडे गर्ल जैकलीन अपने शानदार स्टाइल से दुनियाभर में बना रहीं खास ...

जैकलीन फर्नांडीज लंबे समय से अपनी पॉजिटिविटी, एनर्जी और ग्लोबल अपील के साथ-साथ अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी पसंद की जाती हैं। इंटरनेशनल इवेंट्स ...


thumb

बर्थडे स्पेशल: जैकलीन के 7 डांस परफॉर्मेंस, जिन्होंने उन्हें बनाया ...

जैकलीन फर्नांडीज ने इंडियन सिनेमा की सबसे मशहूर परफॉर्मर्स में से एक के तौर पर अपनी एक खास जगह बनाई है।


thumb

केबीसी के ग्रैंड प्रीमियर में अमिताभ के साथ नजर आएंगे आमिर खान

हिंदी पीरियड ड्रामा 'बंटवारा-1947' की पूरी स्टारकास्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के ग्रैंड प्रीमियर में आमिर खान के साथ ...


thumb

3 साल बाद भी यादगार है ‘बुलबुल जौहरी’: मोना सिंह ने दिखाया था अपना ...

मेड इन हेवन सीज़न 2 के तीन साल पूरे होने पर, दर्शक इसके सबसे यादगार किरदारों में से एक, बुलबुल जौहरी का जश्न मना रहे हैं।