नवा रायपुर में सजेगी लोक-संस्कृति की महफिल

Posted On:- 2026-08-11




हरेली और गृह प्रवेश के दोहरे उत्सव में जुटेगा प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व

​रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व 'हरेली' के पावन अवसर पर नवा रायपुर में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा आयोजित इस विशेष 'हरेली अऊ गृह प्रवेश' कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन और संगठन का शीर्ष नेतृत्व शिरकत करेगा।

बुधवार 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नवा रायपुर के सेक्टर 24 के एम-12 स्थित आवास परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी।

​छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष धार्मिक और कृषि महत्व है। इस दिन किसान अपने हल-नागर और कृषि औजारों की पूजा कर अच्छी फसल व राज्य की सुख- समृद्धि की कामना करते हैं। गृह प्रवेश और हरेली के इस दोहरे शुभ अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों और शुभचिंतकों को सहर्ष 'नेवता' (निमंत्रण) भेजकर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पकवानों और लोक-संस्कृति के इस उल्लास में शामिल होने का आग्रह किया है।



Related News
thumb

कांकेर में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, डिप्टी सीएम साव हुए श...

उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कांकेर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर इंद्रावती भवन में अवनीश शरण करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संबंधी परिपत्र ज...


thumb

छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोग...

छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है


thumb

समयोपदेश वर्षायोग: दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे आचार्य आगम सागर ...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में आयोजित दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत 11 अगस्त मंगलवार को


thumb

कलेक्टर ने ‘आजादी विशेषांक’ पत्रिका का किया विमोचन

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका के तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ पत्रिका क...