गुरुकुल में छात्र संसद का गठन, प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Posted On:- 2026-08-12




कवर्धा (वीएनएस)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों के छात्र प्रतिनिधियों का शपथ समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह के अतिथि के रूप में दिनेश ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर पीजी कॉलेज कवर्धा शाला संचालन समिति के अध्यक्ष संतोष बोथरा, समस्त पदाधिकारीगण, प्राचार्य मंचासीन थे। 

शाला छात्र प्रतिनिधियों तथा शाला के आजाद ,भगत, टैगोर, विनोबा सदनों के छात्र प्रतिनिधियों को अतिथियों ने बैज पहनाते हुए शपथ दिलाकर उत्तरदायित्व सौंपा। शाला नायक अर्थ सिंह परिहार नायिका अनन्या शर्मा का चयन पर सम्मानित किया गया। आजाद सदन के नायक प्रतीक नेताम, नायक बिंदिया चतुर्वेदी, भगत सदन के नायक अरिहंत जैन ,नायिका परिधि वंदे ,टैगोर सदन के नायक विपिन जायसवाल, नायिका निहारिका नंदिनी मरकाम तथा विनोबा सदन के नायक अभिनव गुप्ता ,नायिका वैष्णवी मिश्रा को चयनित कर जिम्मेदारी सौंप गई। 

इस अवसर पर संगीत विभाग की तरफ से विविध आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। शाला संचालन समिति के अध्यक्ष संतोष बोथरा ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए शाला प्रबंधन की तरफ से उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया।सभी अतिथियों को शाला की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार व्यक्त नवनियुक्त सांस्कृतिक सचिव तिशा पारख ने किया। संस्था के अध्यक्ष ,समस्त पदाधिकारी गण शाला के प्राचार्य ने समस्त नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।इसी अवसर पर हरेली के त्यौहार के उपलक्ष में हरीतिमा एवं भारतीय जैन संघटना की तरफ से वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर हरीतिमा संस्था के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर सारगर्भित प्रकाश डाला। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ,छात्र-छात्राएँ व पालक गण उपस्थित थे। 



Related News
thumb

हरेली तिहार पर सीएम हाउस में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू


thumb

ज्ञानियों की प्रशंसा से बढ़ता है अपना ज्ञान : मुनि आगम सागर

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षायोग 2026 में बुधवार को अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, धार्मिक


thumb

सीनियर सिटीजन समिति ने बच्चों को बांटे जूते-मोजे और शैक्षिक सामग्रियां

कवर्धा से करीब 12 किलोमीटर दूर मैकल पर्वत श्रेणी की तलहटी में बसा सरोदा जलाशय से सटा वनांचल गांव मंडलाकोन्हा के शासकीय प्राथमिक स्कूल में अध्ययनरत ...


thumb

नदी, पहाड़ और जंगल पार करते हुए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही भावना की ...

सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक निकाली


thumb

विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भवि...

छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक