रायपुर (वीएनएस)। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं को बुधवार सुबह 9:15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। श्रद्धालु पहले बस के माध्यम से खैरागढ़ से राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उनका श्रीराम के दर्शन करने का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामभक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने हेतु “रामलला दर्शन योजना” की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या ले जाया जा रहा है।
योजना के तहत श्रद्धालुओं को संपूर्ण सुविधा पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें यात्रा, आवास, भोजन, नाश्ता तथा मंदिर दर्शन की व्यवस्था शामिल है। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, चिकित्सक दल एवं टूर एस्कॉर्ट भी साथ रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, गोरे लाल, विकेश गुप्ता, महेश गिरि गोस्वामी, बिसेसर साहू, जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशचंद्र तारम परियोजना अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ पुनित राम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की अभिलाषा लिए बीजापुर जिले के श्रद्धालुओं का जत्था रामलला दर्शन रथ के माध्यम से अयोध्या के ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास में आयोजित गृह प्...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बीजापुर जिले में व्यापक स्तर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ कर मनाई।
माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य तथा स्वस्थ बचपन की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वा...
अबुझमाड़ का नाम आते ही दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबे समय तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से दूर रहे गांवों की तस्वीर सामने आती है।