नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत जिला नारायणपुर से 12 यात्रियों को अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना किया गया। यात्रियों में अनुरक्षक भी शामिल हैं। यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा। यात्रियों को 11 अगस्त को शाम 4 बजे जनपद पंचायत कार्यालय ओरछा से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शांती नेताम एवं जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मगडू नुरेटी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। इस दौरान यात्रियों में अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। शासन की इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम पहुंचाकर श्री रामलला के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। नारायणपुर जिले से रवाना हुए श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे और धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...
लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 ...
त्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों की आवाज को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वव...
फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार प्रकरण) गरियाबंद की पीठासीन न्यायाधीश गंगा पटेल ने अबोध बालिका को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर उसके साथ ...
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा किए ज...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रस...