मनेन्द्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

Posted On:- 2026-08-13




एमसीबी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। ज़िला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुलिस ग्राउंड आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न होगा।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण : 

जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम की समय-सारणी इस प्रकार है: प्रातः 08:58 बजे: माननीय मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09:00 बजे: राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09:07 बजे: मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 09:15 बजे: मार्च पास्ट, प्रातः 09:25 बजे: माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रातः 09:45 बजे: स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 11:00 बजे: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण, सुबह 11:15 बजे: भव्य कार्यक्रम का समापन

जिला प्रशासन की अपील : 

कलेक्टर और जिला प्रशासन, एमसीबी ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि सभी प्रातः 8:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अपना स्थान ग्रहण कर लेवें ताकि समारोह सुचारू रूप से शुरू हो सके।



Related News
thumb

दिव्यांग प्रमाणीकरण व यूडीआईडी निर्माण शिविर में 110 दिव्यांगजनों क...

कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य के...


thumb

जिले में फॉस्टर केयर की ऐतिहासिक शुरुआत, बालक को मिला नया परिवार और...

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।


thumb

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 5 नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को मि...

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल ...


thumb

बहनों की तरक्की-परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभिमानः महतारी वं...

कहते हैं, मुश्किलें इंसान को तोड़ने आती हैं, लेकिन हौसला उन्हें अवसर में बदल देता है। ग्राम चंदूर की रितिका दोरिवार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सं...


thumb

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार : महतारी वंदन योजना...

“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।” यह भाव आज उन महिलाओं के जीवन में दिखाई दे रहा है, जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ...


thumb

कलेक्टर कुंदन ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनीं स...

कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को जिले के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर अंतिम छोर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी त...