खेल व युवा दिवस पर बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Posted On:- 2026-08-13




एमसीबी (वीएनएस)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेली में खेल एवं युवा दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्तिकरण केंद्र हब की जिला मिशन समन्वयक तारा कुशवाहा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी, 100 मीटर दौड़, लंगड़ी दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियां शामिल रहीं। बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण से अंजनी यादव, सखी वन स्टॉप सेंटर से प्रियंका राजवाड़े तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र से अनीता कुमारी शाह ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही विद्यालय एवं शिक्षा विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भी कार्यक्रम के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। आयोजन में बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाया।




Related News
thumb

दिव्यांग प्रमाणीकरण व यूडीआईडी निर्माण शिविर में 110 दिव्यांगजनों क...

कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य के...


thumb

जिले में फॉस्टर केयर की ऐतिहासिक शुरुआत, बालक को मिला नया परिवार और...

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।


thumb

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 5 नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को मि...

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल ...


thumb

बहनों की तरक्की-परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभिमानः महतारी वं...

कहते हैं, मुश्किलें इंसान को तोड़ने आती हैं, लेकिन हौसला उन्हें अवसर में बदल देता है। ग्राम चंदूर की रितिका दोरिवार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सं...


thumb

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार : महतारी वंदन योजना...

“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।” यह भाव आज उन महिलाओं के जीवन में दिखाई दे रहा है, जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ...


thumb

कलेक्टर कुंदन ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनीं स...

कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को जिले के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर अंतिम छोर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी त...