स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण

Posted On:- 2026-08-13




कोण्डागांव (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

कलेक्टर एवं एसपी ने आयोजन की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण : 

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को विकास नगर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने तैयारियों का जायजा लिया तथा तथा सुव्यवस्थित एवं गरीमामयी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई रहे।

इस दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी और सेकेंड इन कमांड निरीक्षक रितेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने मार्चपास्ट का अंतिम अभ्यास किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा, एसडीएम अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।




Related News
thumb

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास...

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का ...


thumb

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन धारण ...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ...


thumb

स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छत...

जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में आज स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत हुई।


thumb

हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश : सांसद ने तिरंगा प...

हर घर तिरंगा अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्...


thumb

प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित प...


thumb

मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्...