जशपुरनगर (वीएनएस)। जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जशपुर जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत संचालित आदि सेवा केन्द्रों में 13 से 15 अगस्त 2026 तक जनसुनवाई यानी जन शिकायत निवारण एवं लाभार्थी संतुष्टि शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जशपुर जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 440 जन जातीय बाहुल्य ग्रामों को शामिल किया गया है। आदि सेवा केन्द्रों को जनजातीय क्षेत्रों में पात्रता संबंधी सुविधाओं, शिकायत निवारण, शासकीय योजनाओं के समन्वय तथा सामुदायिक सहभागिता के लिए ग्राम स्तर पर एक स्थायी मंच के रूप में विकसित किया गया है।
जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का पंजीयन कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही योजनाओं की जानकारी, नागरिक सुविधाओं के प्रति जागरूकता तथा आवश्यक दस्तावेजों के डिजिटल दस्तावेजीकरण में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
शिविरों में आदिम जाति विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, बैंकिंग/सीएससी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएंगे।
जिला प्रशासन ने जनजातीय समुदाय के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के आदि सेवा केन्द्रों में आयोजित जन सुनवाई शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी शिकायतों, समस्याओं एवं पात्रता संबंधी आवश्यकताओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का ...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ...
जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में आज स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत हुई।
हर घर तिरंगा अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्...
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित प...
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्...