रायपुर (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिष्ठित पदक और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया।
समारोह में रक्षित केंद्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक-2026 से सम्मानित किया गया।
वहीं अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, सराहनीय सेवाओं और आधुनिक पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल समेत 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय पुलिस पदक-2026 प्रदान किया गया।
भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशिमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक एटीएस नवा रायपुर राजश्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, सेनानी 7वीं वाहिनी भिलाई निवेदिता पॉल, सेनानी 20वीं वाहिनी महासमुंद मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस उपायुक्त रायपुर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर 20वीं वाहिनी हजारी लाल साहू शामिल हैं।
बाढ़ बचाव और गोताखोरी में योगदान के लिए नगर सेना कर्मी सम्मानित
आपदा प्रबंधन, राहत कार्य और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर सेना राजनांदगांव के नायक उत्तम कुमार साहू को शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव कार्य के लिए तथा नगर सेना रायपुर के लांस नायक जोगेश्वर कुमार धीवर को उत्कृष्ट गोताखोरी और प्रशिक्षण कार्यों के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक-2026 दिया गया।
उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार
कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
जांजगीर-चांपा के एएसआई रामेश्वर प्रसाद यादव को गुरु घासीदास पुरस्कार, रायपुर की निरीक्षक अर्चना धुरंधर को राज्यपाल पुरस्कार एवं रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, गरियाबंद की एसडीओपी निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार, बिलासपुर अजाक थाना के निरीक्षक उत्तम साहू को शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार और डीएसपी अजाक बिलासपुर डी.आर. टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भव्य परेड ने बढ़ाया समारोह का गौरव
समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद के संपूर्ण प्रभार और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के नेतृत्व में भव्य परेड आयोजित की गई। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी और विशेष शाखाओं की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए पुलिस और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संदेश दिया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प रायपुर में झंडा फहराया गया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश विरोधी ताकतो...
ग्राम पंचायत नगरदा में स्वतंत्रता दिवस का 80वां पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्क...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में घुड़सवार दलों ने अपने अदम्य साहस और ऊर्जा ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया