‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘वारून फॉरएवर’ का नया पोस्टर हुआ आउट

Posted On:- 2026-08-16




श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में दिखेगा नया अंदाज

मुंबई (वीएनएस)। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के अपकमिंग गाने ‘वारून फॉरएवर’ के दो नए पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पहली बार गाने की विजुअल दुनिया की झलक देखने को मिल रही है, जिससे ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की इस बहुप्रतीक्षित थिएट्रिकल फिल्म के नए म्यूजिकल ट्रैक को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

यह गाना फ्रेंचाइजी के सबसे पसंद किए जाने वाले और यादगार गानों में से एक ‘वारून’ का नया वर्जन है। साल 2020 में रिलीज हुआ यह सोलफुल ट्रैक ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का अहम हिस्सा बन गया था और आज भी फैंस के बीच इसकी खास जगह है। ओरिजिनल गाने को रोमी ने गाया था, इसका म्यूजिक आनंद भास्कर ने दिया था और बोल गिन्नी दीवान ने लिखे थे।

‘वारून फॉरएवर’ के लिए ओरिजिनल सिंगर रोमी एक बार फिर लौटे हैं और इस बार उनके साथ श्रेया घोषाल की दमदार आवाज भी सुनने को मिलेगी। आनंद भास्कर और गिन्नी दीवान भी इस नए वर्जन के लिए वापस आए हैं। उन्होंने ओरिजिनल गाने की रूह को बरकरार रखते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए इसे एक नया म्यूजिकल अंदाज दिया है।

https://www.instagram.com/p/DcF2XRilMFu/?igsh=MW55aXd5bzR1ODh4bw==&igsi=MW55aXd5bzR1ODh4bw==

दोनों पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद ‘वारून फॉरएवर’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। यह गाना 18 अगस्त को रिलीज होने वाला है। फैंस के पसंदीदा गाने की नए अंदाज में वापसी के साथ यह ट्रैक फ्रेंचाइजी की पुरानी यादों और नए म्यूजिकल एक्सपीरियंस को एक साथ लेकर आएगा, क्योंकि ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Related News
thumb

रश्मिका-विजय की पहली फिल्म गीता गोविंदम में उनकी आइकॉनिक जोड़ी ने प...

रिलीज़ के आठ साल बाद भी, गीता गोविंदम दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है, इसका क्रेडिट पैन-इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क...


thumb

प्रभास ने 7 साल बाद अपनी Instagram DP बदली, इंटरनेट पर हंगामा

सोशल मीडिया पर अपनी आइकॉनिक बाहुबली डिस्प्ले पिक्चर को सात साल तक रखने के बाद, प्रभास ने आखिरकार एक बदलाव किया है, और फैंस का मानना है कि यह एक बिल...


thumb

रानी मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन अभिनय के लिए विशेष सम्मान से नवाजा...


thumb

क्या सोनू निगम भी लेते हैं ऑटो-ट्यून की मदद? सिंगर ने खुद किया बड़ा...

भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूज़िक सीरीज़ के नए सीज़न के साथ वापस आ गए हैं।


thumb

नवाजुद्दीन की बेटी शौरा ने जीती सारी लाइमलाइट, ‘नकाब’ के US टूर पर ...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नकाब को अपने US टूर पर दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, यह प्रोडक्शन नवाज़ुद्दीन और शोरा सिद्दीकी की मशहूर पिता-बेटी ...