कोरिया (वीएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला कोरिया के अग्रणी बैंक के तत्वावधान में आज जिले की बैकुंठपुर, पांडवपारा, सरडी, रजौली एवं सोनहत शाखाओं द्वारा आरसेटी (सेंट्रल बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास ने किया।
मुख्य अतिथि ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बैंक से अधिक से अधिक ऋण सुविधा का लाभ लें और ऋण की राशि समय पर वापस करें। उन्होंने बैंकों से भी प्राप्त ऋण आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय एवं व्यवसाय में वृद्धि के साथ जिले के विकास को भी गति मिलेगी।
’32 खातों में करीब 4.90 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति’ :
कृषि ऋण आउटरीच कैंप में किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 32 खातों में लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए ऋण, पशुपालन, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन तथा अन्य व्यवसायिक ऋण योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में कृषि कार्य से जुड़े किसानों, कृषि उद्यमियों एवं ग्रामीण व्यवसायियों से आग्रह किया गया कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि एवं अन्य व्यवसायिक ऋण प्राप्त करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित जिले में कार्यरत अन्य बैंकों की निकटतम शाखा से संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत करें और बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाएं।
’बैंक अधिकारियों ने दी ऋण योजनाओं की जानकारी’ :
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) शशि भूषण पाठक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक संजय सिंह, डीपीएम तरुण कुमार रघुवंशी, एस.पी. मिश्रा सहित जिले की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को उपलब्ध ऋण योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे फिजिकल कॉले...
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लि...
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बड़े और प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में ...
प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। क...