’झुमका जलाशय में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल’

Posted On:- 2026-08-17




’आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित होगा अभ्यास’

कोरिया (वीएनएस)। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा नागरिकों को आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे झुमका जलाशय, ग्राम ओड़गी में मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा।

यह मॉकड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। अभ्यास के दौरान आपदा की संभावित स्थिति में विभिन्न विभागों एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा।

’नागरिकों के लिए आवश्यक निर्देश’ : 

अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें और दूसरों तक केवल सही एवं अधिकृत जानकारी पहुंचाएं। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।अभ्यास को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम का सहयोग करें।

जिला प्रशासन ने कहा है कि आपदा की स्थिति में बेहतर तैयारी और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए ऐसे अभ्यास महत्वपूर्ण हैं। नागरिकों का सहयोग मॉकड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




Related News

thumb

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे फिजिकल कॉले...


thumb

टाउन हॉल में विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, ‘व...

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लि...


thumb

श्रमिक परिवारों के पांच बच्चों ने रचा सफलता का नया अध्याय

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बड़े और प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में ...


thumb

प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। क...